मसूरी:- पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग पर रोड किनारे खड़ी टैक्सी स्कूटियों की वजह से लग रहे जाम पर पुलिस ने मंत्री गणेश जोशी के मसूरी आने पर कार्रवाई की व रोड किनारे खडी टैक्सी स्कूटियों को वाहनों में भर कर ले गये जिससे टैक्सी स्कूटी संचालकों में हड़कंप मच गया।
पिक्चर पैलेस रोड पर रोड के किनारे बड़ी संख्या में टैक्सी स्कूटियां खडी रहती है व आये दिन इनकी वजह से जाम लगता रहता है, लेकिन पुलिस कभी भी कार्रवाई नहीं करती व आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। लेकिन आज प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी को लंढौर में एक कार्यक्रम में जाना था तो पुलिस हरकत में आ गयी व रोड किनारे खड़ी टैक्सी व प्राइवेट स्कूटियों को हटाने की कार्रवाई की गई व कई स्कूटियों को वाहन में डाल कर जब्त कर लिया ताकि मंत्री की गाड़ी जाम में न फंसे। पुलिस की इस हरकत से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता को हर समय हर रोज टैक्सी स्कूटियों के रोउ किनारे पार्क किए जाने से परेशानी होती है लेकिन तब कहने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती। लेकिन जब मंत्री के इस रोड से जाने की बात आयी तो पुलिस हरकत में आ गई। लोगों का कहना है कि हर रोज पुलिस को इस तरह की कार्रवाई करनी चाहिए जिससे वाहनों का जाम न लगे व पैदल चलने वालों को भी परेशानी न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में एआरटीओ ने भी चैंकिंग की थी तब भी रोड किनारे से टैक्सी स्कूटियां हटा दी गई थी लेकिन उनके जाते ही फिर से रोड किनारे स्कूटियां लगा दी गई थी। जबकि स्कूटी वालों को लाइसेंस पार्किग दिखाने पर ही परमिट दिया जाता है।

अमूमन देखा गया है कि लाइब्रेरी चौक, पिक्चर पैलेस, लंढौर मार्ग पर बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क कर दिए जाते हैं लेकिन पुलिस द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।