मसूरी:-नगर पालिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वच्छता पखवाड़ा रैली निकाली जो नगर पालिका से शहीद स्थल तक गयी जहां प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने रैली में शामिल लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलवायी।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा रैली नगर पालिका प्रांगण से निकाली गई। जिसमें कीन, नगर पालिका पर्यावरण मित्री, जीरो वेस्ट, संत निरंकारी मिशन स्वयं सेवक आदि शामिल थे। रैली ने जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने ने रैली के शहीद स्थल पर पहुंचने पर सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी व आहवान किया कि सभी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, अपने घरों व आस पास कूड़ा न फेंके प्लास्टिक का प्रयोग कम करें। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि भारत सरकार शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश में स्वच्छता की सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है जो दो अक्टूबर तक चलेगा। नगर पालिका मसूरी में भी स्वच्छता पखवाडे के तहत हर दिन नया ईवंेट स्वच्छता से संबंधित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 15 दिन का कार्यक्रम बनाया है जिसके तहत कार्य किया जायेगा। रैली में नगर पालिका, कीन, जीरो वेस्ट, संत निरंकारी मिशन के स्वयं सेवकों सहित करीब दो सौ लोग शामिल थे। इस मौके पर एसडीएम अनामिका, अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, अधिशासी अधिकारी राजवीर चौहान, नगर स्वास्थ्य निरीक्षक विरेंद्र सिंह बिष्ट, नायब तहसीलदार कमल राठौर, कीन प्रबंधक अशोक, सामाजिक कार्यकर्ता रूबीना अंजुम, संत निरंकारी मिशन के सेवादल अधिकारी सुमित कंसल, हरपाल खत्री, जयपाल सिंह, मनीष पोखरियाल,नाथू सिंह राणा, करण बहादुर, रमेश, आकाश, वैभव, श्रुति, पूर्वी, आंचल, बसंती, पुष्पा, सुनैना व मधु सहित विभिन्न संस्थााअें के प्रतिनिधि शामिल थे।

