मसूरी:- भारत सरकार के नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एवं नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा नमस्ते स्कीम के अंर्तगत पालिका सभागार में एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि द्वारा पालिका एवं जल संस्थान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए लोन स्कीम के बारे में बताया गया।
नमस्ते स्कीम की सहायता से कर्मचारियों के प्रयोग हेतु मशीनरी, औजार, गाडिया, पीपीई किट, खरीद सकते हैं साथ ही सफाई कर्मचारियों को मैनुअल स्केवेंजिंग एक्ट 2013 के नियमों पर विचार किया गया। कार्यशाला के अंत में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत प्रशासक एडीएम अनामिका ने स्वच्छता शपथ गृहण कराई गई। कार्यशाला में प्रशासक एसडीएम अनामिका, अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी व राजवीर सिंह चौहान, सफाई निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह बिष्ट नगर पालिका परिषद मसूरी, नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि व उनकी टीम, प्रबंधक कीन संस्था अशोक कुमार व उनके सुपरवाइजर, उत्तराखंड जल संस्थान से असिस्टेंट इंजीनियर टी0एस0 रावत एवं सीवर व सेप्टिक कार्मिक उपस्थित थे।

