वैज्ञानिक तरीके से होगा कूड़े का निस्तारण।

मसूरी:-नगर पालिका में बल्क वेस्ट जेनरेटरों के साथ प्रशासक नगर पालिका ने बैठक की, जिसमें मसूरी को स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले स्थान पर लाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से कूड़े के निस्तारण पर चर्चा की गई व प्रोजेक्टर के माध्यम से अवगत कराया गया।
बैठक की जानकारी देते हुए एसडीएम डा. दीपक सैनी ने बताया कि पिछली बैठक में स्वच्छता के बारे में ठोस कूडा प्र्रबंधन पर चर्चा की गई व मसूरी को जीरो वेस्ट बनाने पर चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि कूड़े के निस्तारण को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने का प्रयास किया जायेगा। जिसमें पहले गीले व सूखे कूडे को निस्तारण करने के बारे में बताया गया लेकिन अब भारत सरकार की गाइड लाइन आयी है जिसका निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से किया जायेगा इसके लिए टोलफ्री नंबर जारी किया जा रहा है जिसमें कूडा उठान पर फोन किया जा सकता है व गाडी वहां जाकर कूडा उठायेगी। व नोमिनल कास्ट पर कूडा उठाया जायेगा। वहीं अन्य शिकायतों को टोलफ्री नंबर पर कर सकता है। उन्होंने कहा कि शहरी की सफाई व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्होंने कहाकि डोर टू डोर कलेक्शन शत प्रतिशत करने का प्रयास किया जायेगा वहीं बल्क वेस्ट जेनरेटरों को भी अवगत कराया गया कि किस तरह से उनका कूडा उठाया जायेगा। वहीं क्यूआर कोड भी लगाया जा रहा है। जो बल्क वेस्ट जेनरेटर है उनको उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया जो इसमें लापरवाही बरतेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। वहीं सभी घरों में गीला व सूखा कूडा अलग करने के लिए डस्टबिन वितरित किए जायेगे जिसमें तीन डब्बे होगे जिसमें गीला, सूखा व सेनेटरी वेस्ट अलग अलग किया जा सके। ताकि उसको वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सके। जो इसका अनुपालन नहीं करेगा उनके खिलाफ सख्ती की जायेगी ताकि शहर सुंदर रहे इसमें सभी को सहयोग करना होगा अगर नहीं मानेंगे तो भारत सरकार व राज्य सरकार की गाइड लाइनों के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। बैठक में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजवीर सिंह चौहान, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित होटलियर्स, स्कूलों के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।