भाजपा के चार सौ पार के संकल्प को साकार करें कार्यकर्ता- ओ पी उनियाल

मसूरी:- लोकसभा चुनाव के तहत लाइब्रेरी क्षेत्र में शक्तिकेंद्र व बूथ अध्यक्षों सहित क्षेत्र की जनता के साथ बैठक की व टिहरी लोक सभा प्रत्याशी महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने प्रवास कार्यक्रम के दौरान बैठक में कहा कि भाजपा  ही एक मात्र विश्व का ऐसा बड़ा दल है जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं, वहीं देश की जनता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर देश के आखिरी व्यक्ति तक उसका लाभ पहुच रहे है। इन योजनाओं में आयुष्मान कार्ड , उज्जवला गैस योजना, मुद्रा लोन, निःशुल्क राशन सहित अनेक योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि टिहरी से राजमाता माला राज्यलक्ष्मी शाह चुनाव लड़ रही हैं और वह जहां भी जा रहे हैं आम जनता का कहना है कि वह देश में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहते हैं इसलिए कमल निशान पर ही मुहर लगेगी। उन्होंने कहा कि मोदी के चार सौ पार के नारे को साकार करने के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी देनी है, बूथों पर पूरी सक्रियता रखनी है वहीं शक्ति केन्द्र व पन्ना प्रमुख पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुट रहे हैं व रिकार्ड मतों से टिहरी लोक सभा का चुनाव जीतने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता को दें व बताये कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी मजबूत पहचान बनाई है व भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी भी लगातार हर विधानसभा में जाकर विकास कार्याें की समीक्षा कर रहे है व भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्ती से कार्य कर रहे है व प्रधानमंत्री मोदी व अटल बिहारी बाजपेई के रास्ते पर चल कर प्रदेश का विकास कर रहे हैं। इस मौके पर नमिता कुमाई, नर्मदा नेगी, सुनील रतूड़ी, गुडमोहन राणा, दिनेश चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।