मसूरी:- आल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयरएसोसिएशन एवं संजय आर्थोपेडिक स्पाइन मेटरनिटी सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हडडी रोग विशेषज्ञ पदमश्री डा, वीकेएस संजय, डा. गौरव संजय व महिला रोग विशेषज्ञ डा. सुजाता संजय ने रोगियों की जांच की व उन्हे परामर्श देने के साथ ही दवा वितरित की।
लाइब्रेरी स्थित गुरूद्वारा साहिब ट्रस्ट शिविर में पचास से अधिक हडडी रोगियो का परीक्षण किया गया व उन्हें परामर्श दिया गया। इस मौके पर पदमश्री डा. वीकेएस संजय ने विस्तार से हडडी रोग व उपचार के बारे में जानकारी दी व कहा कि उनका प्रतिष्ठान समय समय पर समाज सेवा के तहत शिविर लगाकर रोगियों का उपचार करता है। आल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एएस खुल्लर ने शिविर में आये चिकित्सकों सहित जांच कराने आये रोगियों का स्वागत किया व कहा कि एसोसिएशन लगातार समय समय पर समाज की सेवा का कार्य करता आ रहा है। एसोसिएशन के महामंत्री नरेद्र साहनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जीएस मनचंदा, मूर्ति, मदन मोहन शर्मा, माधुरी शर्मा, एसपी रस्तोगी, आभा खुल्लर आदि मौजूद रहे।

