मजदूर संघ ने बेकरी हिल कारपार्किग पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया।

मसूरी –मजदूर संघ ने पिक्चर पैलेस लंढौर रोड पर स्थित कार्यालय से बेकरी हिल एमडीडीए पार्किग तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया व पार्किंग में अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठ गये। मजदूर संघ की मांग है कि एमडीडीए पार्किग पूर्व की भांति सचिव मजूदर संघ के नाम की जाय।
मजदूर संघ मसूरी के सदस्य नारेबाजी करते हुए मजूदर संघ कार्यालय से बेकरी हिल एमडीडीए पार्किंग पहुंचे व जब तक पार्किग मजूदर संघ को नहीं मिलती तब तक अनिश्चित कालीन धरना दिया जायेगा। इस मौके पर मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत चौहान ने कहा कि मजूदर संघ ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 28 अगस्त को शहीद पर अनिश्चित कालीन धरना दिया था जिसमें पार्किग मजूदर संघ को देने की मांग भी शामिल थी तब एसडीएम ने पालिका ईओं को निर्देश दिए कि इनकी समस्या का समाधान किया जाय व पालिका अधिशासी अधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह में नोटिस देकर पार्किंग खाली करा दी जायेगी। लेकिन एक सप्ताह बाद फिर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी से मिले तो उन्होंने कहा कि मजूदर संघ के पंजीकरण को लेकर श्रम विभाग को पत्र भेजा है लेकिन जब मजूदर संघ के लोग श्रम विभाग पहुंचे तो पालिका का कोई पत्र वहा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पालिका किसी को व्यक्तिगत पार्किग नहीं दे सकती अगर टेडर करने है तो ओपन करे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती पार्किंग पर धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर महामंत्री संजय टम्टा ने कहा कि मजूदर संघ को लगातार पालिका व प्रशासन गुमराह कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मजूदर संघ पंजीकृत संस्था है जबकि पालिका ने जिनको टेंडर दिया है उसमें भी पालिका को राजस्व की हानि हुई है मजदूर संघ के पास दस लाख रूपये में पार्कि्रग थी जबकि वर्तमान मे चार लाख साठ हजार में दी गई है। उन्होंने कहा कि जब तक धरना चलेगा किसी भी वाहन को पार्किंग में नही आने दिया जायेगा लेकिन जो वाहन खडे है उन्हें जाने दिया जायेगा। इस संबंध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कहा कि नगर पालिका ने पार्किंग ठेकेदार को कैसिलेसन का नोटिस दिया था जिसका जबाव दिया गया व कहा गया कि उनका पंजीकरण श्रम विभाग में नही है जिस पर पालिका ने हल्द्वानी श्रम विभाग को पंजीकरण की जानकारी के लिए पत्र भेजा है वहां से जानकारी मिलने पर कैंसिलेशन की कार्रवाई की जायेगी। जिसमें रिपोर्ट एसडीएम को दी जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्किग का विधिवत टेंडर किया गया था, जिस पर पार्किग दी गई थी। वहीं पार्किग संचालक बलवंत सिंह कठैत ने कहा कि पालिका ने विधिवत टेंडर कर दो साल के लिए पार्किग दी है लेकिन कुछ लोग अराजकता फैलाकर पार्किग पर कब्जा करना चाहते है, वहीं अगर उनको विरोध करना है तो संबंधित विभाग के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्किग में जबरन घुसने व पर्यटकों से अभद्रता करने पर उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है वहीं एसडीएम से भेंट कर उनको भी पत्र दिया गया है।