राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने स्थापना दिवस पर गणवेश के साथ पथ संचलन किया।

मसूरी:- देश के प्रथम सरसंघ चालक हेगड़ेवार के जन्म दिवस पर पूरे देश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गणवेश व दंड के साथ पथ संचलन करता है उसी कड़ी में मसूरी में भी पथ संचलन किया गया।
गुरूद्वारा चौक पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वंय सेवक गणवेश व दंड के साथ एकत्र हुए व वहां से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बैंड के साथ पथ संचलन शुरू किया व लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक, कुलडी बाजार, शहीद स्थल, मालरोड होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुआ। इस मौके पर नगर सह कार्यवाह दिनेश सिंह बर्त्वाल ने बताया कि हर वर्ष देश के प्रथम सरसंघ चालक हेगडेवार के जन्म दिवस पर पथ संचलन आयोजित किया जाता है इसी कड़ी में मसूरी के स्वयं सेवकों ने भी पथ संचलन किया व सनातन धर्म मदिर लंढौर चौक से गांधी चौक तक पथ संचलन किया। इस मौके पर पूर्व नगर कार्यवाह जगदीश भटट, मनोज रयाल, अरविंद सेमवाल, कुशाल राणा, शैलेंद्र, सतीश ढौडियाल, अमित भटट, अभिलाष, रमेश खंडूरी, सुमित सिंघल, मनीष कुकसाल, आशीष जोशी सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य मौजूद रहे।