मसूरी:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्म दिवस पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने शहीद स्थल पर 74 किलों के लडडू को प्रधानमंत्री जिंदाबाद के नारों के बीच काटा व आम जनता में वितरित किया। वहीं बरसात में कोतवाली का पुश्ता ढहने पर सात रिक्शा जो दब गये थे उन्हें नये रिक्शे भेंट किए व उनके दर्द को साझा किया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मजदूर संघ के सात श्रमिकों के रिक्शे दब गये थे जिनके दर्द को समझा व उन्हें नये रिक्शे देने का आश्वासन दिया था और आज प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर उन मजदूरों के दर्द को साझा करते हुए उनको ढाई लाख की लागत से बनाये गये सात रिक्शे वितरित किए गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज मोदी सरकार के सौ दिन भी हो गये व इस दौरान जो कार्य किए वह जनता के सामने हैं, किसानों को बीस हजार करोड़ रूपये खाते में डाले, तीन करोड से अधिक लोगों को आवास देने का संकल्प लिया, तीन करोड बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है, उनके कार्यकाल में विश्व की शक्ति बन कर उभरा है, विश्व उनकी हर प्रतिक्रिया पर नजर रखता है, एक समय था जब हथियार आयात करते थे अन्न आयात करते थे आज 80 से अधिक देशों को हथियार निर्यात कर रहे हैं वहीं 70 से अधिक देशों को अनाज निर्यात कर रहे हैं, वहीं प्रदेश सरकार ने 2025 तक डेढ लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर उन्हें स्वस्थ रहने व दीर्घायु करने की कामना करते हैं। इस अवसर पर मजदूर संध के अध्यक्ष रणजीत सिंह व महामंत्री संजय टम्टा ने मंत्री गणेश जोशी का माल्यार्पण, बुके व शॉल भेंट कर स्वागत किया वहीं पटरी व्यापारियों को पटरी लगाने के लिए मंत्री के एसडीएम को दिए आदेश पर उन्होंने भी मंत्री जोशी का सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, मीरा सकलानी, मदन मोहन शर्मा, विजय रमोला, सतीश ढौडियाल, अमित भटट, अमित पंवार, अभिलाष, पुष्पा पडियार, नरेंद्र पडियार, जोगेंद्र सिंह कुकरेजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

