मसूरी:-स्थानीय प्रशासन और मसूरी पुलिस ने मालरोड सहित कुलड़ी व लंढौर क्षेत्र में सुरक्षित यातायात हेतु अभियान चलाया व बिना हेलमेट दुपहिया चलाने, वाहनों के शीशों में फिल्म लगाने व दुपहियों पर ट्रिपल सवारी के साथ ही तेज दुपहिया चलाने वालों का चालान किया।
पुलिस व प्रशासन ने मालरोड, लंढौर व कुलड़ी क्षेत्र में सघन सुरक्षित यातायात अभियान चलाया जिससे यातायात नियमों का पालन हो सके। इस दौरान दुपहिया चालक का हेलमेट न होने, तेज गति से वाहन चलाने, तीन सवारी ले जाने व वाहनों के शीशों में रंगीन फिल्म चढाने वालों का चालान किया व फिल्म को उतारा गया। इस मौके पर थार वाहन का चालान किया गया जिसके शीशों में रंगीन फिल्म चढी थी व वाहन का नंबर गाड़ी की डिग्गी में डाल बिना नंबर के वाहन चला रहे थे। वहीं कई लोगों को चेतावनी देकर छोडा गया जिससे वे अगली बार यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलायें। इस मौके पर नायब तहसीलदार कमल राठौर ने बताया कि
उप जिलाधिकारी के निर्देश के बाद शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए मसूरी पुलिस और प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है ताकि यातायात नियमों का पालन हो सके। उन्होंने कहा कि कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है और प्रशासन द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के साथ कोई कोताही नहीं बरती जायेगी।