पुलिस ने किट्टी ठगी की आरोपी को किया गिरफ्तार।

मसूरी। पुलिस ने पांच वर्षों से फरार किटटी ठगी की आरोपी वारंटी बबीता नौटियाल को  गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लंबे समय से किटटी ठगी की आरोपी एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि सीजेएम देहरादून के आदेश के अनुपालन में गैर जमानती वारंट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम को गठित किया व किटटी संचालिका अभियुक्त बबीता नौटियाल पत्नी टीका राम नौटियाल, निवासी निकट सर्वे फील्ड लंढौर हाल निवास टी स्टेट बंजारा वाला देहरादून को राजपुर होम स्टे से गिरफ्तार कर लिया। उन्हांने बताया कि बबीता नौटियाल लंबे समय से किटटी के नाम पर लोगों के करोड़ों रूपये ठगी करने के बाद से फरार चल रही थी। जिस पर सीजेएम न्यायालय से कई बार गैर जमानती वारंट जारी किए गये लेकिन वह पुलिस से बचने के लिए बार बार अपनी पहचान छिपा कर चकमा दे रही थी। जिस पर पुलिस ने टीम बनाकर वारंटी बबीता नौटियाल को होम स्टे राजपुर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया व मसूरी लेकर आईव न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौधरी, महिला उप निरीक्षक ज्योति पंवार व कांस्टेबल सुनील कुमार थे।