मसूरी:- पुलिस ने चार धाम यात्रा व वीकएंड पर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए सड़कों के किनारे अवैध रूप से खडे़ दुपहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जिसमें 22 चार पहिया वाहनों को क्रेन से टो कर सीज किया गया।
पुलिस ने मालरोड सहित अन्य रोड़ों पर अवैध रूप से खडे किए गये दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था सुचारू करने का प्रयास किया व सड़कों के किनारे खडे 22 चार पहिया वाहनों को क्रेन से टो कर सीज किया गया। पुलिस ने बताया कि स्प्रिंग रोड ,घंटाघर, पिक्चर पैलेस, बड़ा मोड, केम्पटी रोड़, मलिगांर रोड़, पिक्चर पैलेस बस अड्डा रोड़, लाईब्रेरी से किक्रेग तिराहा तक सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े 24 दुपहिया वाहनों को उठाकर ले गए। वहीं नो पार्किंग में खड़े 138 वाहनों पर चस्पा चालान, एमबी एक्ट के अंर्न्तगत कार्रवाई करते हुये रू० 44000 संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु लगातार ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही है तथा नो पार्किंग में खड़े 40 वाहनों पर ड्रोन द्वारा चालान की कार्रवाई की गई। पर्यटन सीजन व चार धाम यात्रा सीजन के दृष्टिगत प्रवर्तन की कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी।

