मसूरी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र के वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तार करने के निर्देश पर मसूरी पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी के निर्देशन में गैर जमानती वांरंट के निस्तारण व वारंटीयों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने न्यायालय में पेश न होकर लगातार फरार चल रहे 1 महिला वारंटी वाद संख्या 4645/22 धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित को वारंटी को मसकन से गिरफ्तार किया व न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया । गिरफ्तार वारंटी सुषमा शर्मा पत्नी विशाल शर्मा निवासी 333 /5 ईस्ट पटेल नगर सैंडल फुट के पास पटेल नगर जनपद देहरादून है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह, महिला कांस्टेबल पुष्पा बोरा शामिल थे।

