मसूरी– मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में मसूरी पुलिस के तत्वाधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को समाज की कुरीतियों व अपराध के बारे में जानकारी दी।
मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक ज्योति पंवार ने छात्राओं व अध्यापिकाओ को बालश्रम, बाल विवाह, बाल शोषण जैसी कुरीतियों पर विस्तार से बताया वहीं नशे की बढती प्रवृति, साईबर क्राइम जैसे अपराधों पर जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को अवगत कराया कि जब भी कभी इस प्रकार की घटना हो तो साइबर क्राइम के लिए 1930, चाइल्ड के लिए 1098, महिला उत्पीड़न हेल्प लाइन के लिए 1090 पर कॉल करें ताकि समय पर पुलिस पहुंच कर अपराध को रोक सके। इस मौके पर प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल ने पुलिस का आभार व्यक्त किया व कहा कि इससे छात्राओं को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर छात्राओं सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रही।

