मसूरी:- अहिल्याबाई होलकर के तीन सौंवी जयंती पर भाजपा मसूरी मंडल ने तिलक लाइब्रेरी सभाभार में उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जिससे उनके जीवन से प्रेरणा ली जा सके। प्रदर्शनी का उदघाटन पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने रीबन काटकर किया।
तिलक लाइब्रेरी में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर लगी प्रदर्शनी 31 मई तक रहेगी जिसमें मसूरी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं, आम नागरिक व पर्यटक उनके जीवन व देश के हित सहित महिला सशक्तिकरण में किए गये कार्यों से प्रेरणा ले सकें। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी सहित स्कूली बच्चों व आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर जनहित के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रदर्शनी का आयोजन कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक लाने का काम किया है।

अहिल्याबाई होलकर महिला सशक्तिकरण के साथ ही कुशल शासक और कुशल प्रशासक के साथ ही समाज सुधारक भी रही हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज को उनसे सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिन महान हस्तियों ने देश के विकास के साथ ही समाज सुधार व महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य किए उनको याद किया जाना चाहिए ताकि उनके जीवन से प्रेरणा ली जा सके। इन्ही में अहिल्याबाई होल्कर भी थी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन संघर्षों से भरा रहा है और उनके जीवन परिचय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जो पूरे उत्तराखंड में केवल मसूरी में ही लगाई गयी है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने 30 साल से अधिक समय तक मराठा साम्राज्य पर राज किया उन्हें महिला सशक्तिकरण और कुशल प्रशासक के रूप में जाना जाता हैं वहीं उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों का निर्माण किया जिन्हें मुगल साम्राज्य में तोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अहिल्या बाई होल्कर की जयंती मनाई जा रही हैं, उन्होंने अठारवी सदी में राज किया। उन्होंने न्याय और प्रजा के साथ संवाद स्थापित कर इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम अंकित किया। उत्तराखंड में मसूरी में यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अनेक धार्मिक कार्य किए, महिला सशक्तिकरण, गरीबों की मदद की, विधवाओं को प्रोत्साहित किया, देश में कुएं बनवाये, प्याउ बनवाये, काशी विश्वनाथ में शिंवलिंग की स्थापना की, बद्रीनाथ केदारनाथ सहित देश में कई मदिरों का निर्माण करवाया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक जसोदा शर्मा, सह संयोजक कमला थपलियाल, भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान, विजय बिंदवाल, राजेश्वरी नेगी, संध्या ऐनी, अनीता सक्सेना, सीता पंवार, प्रमिला नेगी, दर्शनी सेमवाल, उज्जवल नेगी, सुनीता डबराल, अनीता धनाई, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

