मसूरी प्रेस क्लब में मनाई गई फुलों की होली, जमकर थिरके पत्रकार।

मसूरी:- मसूरी प्रेस क्लब में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी को होली की बधाई देने के साथ ही फूलों से होली खेली गयी व सदस्यों ने जमकर नृत्य किया।
मसूरी प्रेस क्लब सभागार में होली मिलन कार्यक्रम में सदस्यों ने जमकर फूलों की होली खेली व एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। इस मौके पर सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। इस मौके पर मसूरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी को होली  की बधाई दी व कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है जिसमें मस्ती, नृत्य किया जाता है व आपसी मतभेद दूर होते हैं। उन्होंने सभी के जीवन में होली के रंगों की तरह सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर महासचिव सूरत सिह रावत, बिजेंद्र पुंडीर, मोहसिन तन्हा, हरीश कालरा, नरेश नौटियाल, शूरवीर भंडारी, दीपक रावत, प्रवीण पंवार, उपेद्र लेखवार, राजवीर रौछेला, आशीष भटट, तान्या सैली, धमेंद्र धाकड़, अमित गुप्ता, सुमित कंसल, शिव अरोड़ा आदि मौजूद रहे।