मसूरी:-बार्लोगंज भटटा मार्ग पर दुर्गामाता मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय के समीप भारी बारिश से पुश्ता ढह गया जिसके कारण एक मकान को नुकसान हुआ है। मकान स्वामी ने एसडीएम को पत्र भेज कर सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
बार्लोगंज भटटा मार्ग पर पुश्ता ढहने से गया प्रसाद भटट के मकान की दीवारें व खिडंकी मलवे में दब गयी व उनके मकान को नुकसान हुआ है। उन्होंने एसडीएम को पत्र भेज कर अवगत कराया कि बारिश से ढहे पुश्ते से उनके मकान का नुकसान हुआ है व अगर ऐसी ही बारिश होती रही तो पास के एक अन्य घर के एक हिस्से के गिरने की संभावना बनी है व जान माल को खतरा बना है। उन्होंने एसडीएम से मांग की कि आने वाले खतरे से बचाव करने के साथ ही हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाय जिससे मकान को बचाने का प्रयास किया जा सके।

