नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान के विरोध में पुतला दहन किया।

मसूरी:-  नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मध्य प्रदेश की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय सेना पर किए गये अपमान जनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा मसूरी मंडल ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ता एकत्र हुए व राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनके पुतले का दहन किया । इस मौके पर भाजपा मसूरी मडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी का भगत सिंह चौक पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के लिए किए गये अपमान जनक शब्दों के विरोध में  पुतला दहन किया गया। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश के भोपाल में जन सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जो अपमान जनक शब्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय सेना के लिए कहे  वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है व वह  नेता प्रतिपक्ष के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी  का मजाक बनाया, उसके विरोध में पुतला दहन किया गया वहीं उन्होंने सेना पर भी आपत्ति जनक टिप्पणी की जो कि देश हित में नहीं है। उनके बयान की पूरे देश में निंदा की जा रही है व उन्हें नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, उन्होंने सेना का भी अपमान किया है जो देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रही है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने भी राहुल गांधी के बयान की निंदा की व कहा कि नेता प्रतिपक्ष रहते उनका यह बयान देश का अपमान है। इस मौके पर भाजपा मंहामंत्री नरेंद्र मेलवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल,  अरविंद सेमवाल, रमेश खंडूरी, विजय बिंदवाल, सतीश ढौडियाल, जगजीत कुकरेजा, आशीष जोशी, सुनीता डबराल, संध्या ऐनी, धर्मपाल पंवार, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।