मसूरी- बजरंग दल व करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्या करने का विरोध किया व बांग्ला देश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। वहीं गांधी चौक तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर बजरंग दल के अध्यक्ष संदीप ने कहा कि बांग्लादेश में युनुस सरकार चुन चुन कर हिंदुओं की हत्या कर रही है उनके घर व प्रतिष्ठानों को जला रही है। इसका कड़ा विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह कैसा मजहब है जो इन्सानियत की हत्या कर रहा है उन्होंने कहाकि हिंदुओं को इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहाकि हम भारत देश के नागरिक है जो महाराणा प्रताप व गुरू गोविदं सिंह की धरती है जिन्होंने एक को सवालाख से लड़ाया था। उन्होंने कहाकि हमें बांग्ला देश भेज कर देखो हम वहां जाकर क्या करते हैं। हमारा उददेश्य वहां रह रहे भारतीयों की रक्षा करना है ताकि वे सुरक्षित रह सके इसके लिए भारत सरकार को प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि बजरंग दल व करणी सेना ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने कहाकि जिस प्रकार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है उससे पूरे भारत में आक्रोश बढ रहा है, अगर अत्याचार नहीं रूका तो देश व्यापी आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार,यूएनओ व अतंर्राष्ट्रीय संगठनों को अवगत कराना चाहता हूं कि अगर हिंदुओं पर ऐसा अत्याचार होता रहा तो सारे हिदु एक होकर इसका विरोध करेंगे। इस मौके पर संदीप सिंह, आदर्श शर्मा, प्रवेश राणा, अमित कुमार, सागर, विशाल, रितेश, जगदीश भटट, अरूण, आशीष पंवार, रोहित, राहुल धीमान, शैलेंद्र, दीपक, अनिल, वीर सिंह, विकास रावत, नितिन, अनिल, मनदीप सिहं आदि मौजूद रहे।

