मसूरी :- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के घर पुलिस भेज कर डराने धमकाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के आहवान पर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस का पुतला दहन किया। श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी पड़ाव पर राहुल गांधी ने कहा कि आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है, राहुल गांधी द्वारा दिए गए विवादित बयान के मामले में रविवार को दिल्ली पुलिस उनके आवास पर पहुंची।
भारी बारिश और कड़ाके की सर्दी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने का विरोध किया और पुतला दहन किया।
इस मौके पर नव नियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि गत दिवस दिल्ली पुलिस ने केन्द्र सरकार की शह पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के घर जाकर कार्रवाई की ,उसका कांग्रेस कड़े शब्दों में विरोध और निंदा करती है उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार को बताना चाहती है कि जिस तरह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अनाप शनाप कार्रवाई और जांचे की जा रही है उससे लगता है कि भाजपा राहुल गांधी से डरती है और इसी भय से भाजपा बौखला गई है उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी क्यो कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को भारी जन समर्थन मिल रहा है, उससे भाजपा डर गई है और उसी भय से इस तरह की कार्रवाई कर रही है उन्होने कहा कि 2024 में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनायेगी और तब कांग्रेस भी इसी तरह के सवाल जवाब भाजपा नेताओं से करेगी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के साथ दबाव की राजनीति की जा रही है, कांग्रेस लगातार भ्रष्टाचार, महंगाई व भर्ती घोटाले उठा रही है जिससे भाजपा बौखला गई है, उन्होंने यह भी मांग की कि दिल्ली पुलिस राहुल गांधी से माफी मांगे। इस अवसर पर कांग्रेस के मेघ सिंह कंडारी, रामप्रसाद कवि, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, प्रिंस पवार, महिपाल कैंतूरा, सलीम अहमद, दानिश खान, जयपाल राणा, मुकेश पवार, रमेश राव सहित भारी मात्रा में कार्यकर्ता मौजूद थे।

