मसूरी:- बरसात के बाद मालरोड की दुदर्शा पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह लोक निर्माण विभाग लापरवाही बरत रहा है व रोड खस्ताहाल होने के बाद भी रोड की मरम्मत नहीं कर रहा है ऐसे में उनके खिलाफ आंदोलन किया जायेगा व मुख्यमंमत्री व प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने उनके सेवानिवृत करने व स्थानांतरण की मांग की जायेगी।
बरसात के कारण मसूरी की मालरोड की दुदर्शा से शहरवासी खासे आक्रोशित है। पूरी मालरोड गढढा युक्त बनी है आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है, जगह जगह पत्थर उखड कर गढढे बन गये हैं, जिसका खामियाजा पर्यटकों सहित मसूरी वासियों को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में भाजपा में मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मालरोड ऐतिहासिक है व पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र है। पर्यटन व्यवसाय से जुडे लोग इससे खासे नाराज है, सडकों पर जगह जगह गढढे हैं, करोंडो की लागत खर्च करने के बावजूद मालरोड की दशा बहुत खराब है लोक निर्माण विभाग की लापरवाहीं प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने का कार्य कर रही है ,अगर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन करेंगे व लोनिवि अधिकारियों की छुटटी करने की दिशा में सेवानिवृति व स्थानांतरण की मांग करेंगे।

