देहरादून: – धामी सरकार ने आज आईएएस राधा रतूड़ी को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बना दिया है। इसी के साथ राज्य गठन के बाद उत्तराखंड को पहली महिला मुख्य सचिव भी मिल गई है। इससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश में ही देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य नियुक्त की गई थी।
राधा रतुड़ी 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो पूर्ण हो गया। राधा रतूड़ी का कार्यकाल भी दो माह का रह गया है लेकिन लोकसभा चुनाव के मध्यनजर उनका कार्यकाल बढना तय है। राधा रतूड़ी ने प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदो पर कार्य किया है तथा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी , इमानदारी से निभाया है जिस कारण धामी सरकार की पहली पसंद रही।

