मसूरी:- पर्यटन नगरी मसूरी आये राधास्वामी सत्संग व्यास के प्रमुख गुरू संत बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लो से प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने कैमल बैक रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में मुलाकात की व आशीर्वाद लिया।
प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने कैमल बैक स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लो से मुलाकात की व उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने उनसे वार्ता की। वहीं बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लो ने उन्हें आशीर्वाद दिया व कहा कि वह भी सेवक हैं और मंत्री जी भी सेवक है, सभी को सेवा भावना रखनी चाहिए। बाबा से मुलाकात के बाद मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि पितृ दिवस के दिन राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लो से मुलाकात हुई व उनका आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि आज पितृ दिवस पर पिता तुल्य बाबा से मुलाकात होने से जीवन सफल हो गया। ऐसे लगा कि साक्षात भगवान के दर्शन हो गये। उनसे अनेक विषयों पर चर्चा हुई। देश व उत्तराखंड को उनका आशीर्वाद मिलता रहे। ऐसे संतो के दो शब्द दिशा बदल देते है। आज पिता दिवस पर उनका आशीर्वाद मिलना शायद अच्छा होना होगा गुरू व पिता के रूप में उनका आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि अगली बार जब आयेंगे तो उनसे घर पर चरण रखने का निवेदन किया है। मसूरी का विधायक व प्रदेश सरकार का मंत्री होने के नाते मैं उनका अभिनंदर व स्वागत करता हूं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, अमित भटट आदि भी मौजूद रहे।

