मसूरी:-उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सोभन चौधरी ने कहा कि ओकग्रोव की भूमि पर कब्जे को लेकर रेलवे लगातार कार्रवाई कर रहा है सबसे पहले पूरे क्षेत्र की फेनसिंग की जायेगी, कुछ क्षेत्र पर लोगों ने कब्जा कर दिया था उसे हटवा दिया गया है और अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी चलाया जायेगा। गर्मियों के सीजन में गर्मी स्पेशल चला रहे हैं ताकि पर्यटकों को हिल स्टेशनों में जाने की सुविधा मिल सके, जहा तक चारधाम का सवाल है तो इसके लिए भी रेल सेवा हरिद्वार व ऋषिकेश तक चलाई जा रही है। उन्हांने चारधाम के लिए ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के बारे में कहा कि यह करीब 125 किमी लंबी लाइन है वहीं रोड से 180 किमी पड़ता है जिसमें चार घंटे से अधिक का समय लगता है लेकिन रेल शुरू होने पर यह दूरी मात्र दो घंटे में पूरी कर ली जायेगी। वहीं कई जगह सर्वे का कार्य चल रहा है, हिमालयी क्षेत्र होने पर कार्य करना कठिन होता है लेकिन जिस प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है गुणवत्ता से किया जा रहा है। दूसरे विभागों ने टीवीएम मशीन से कार्य करना शुरू किया जो अटक गई लेकिन रेलवे नई पद्याति से कार्य कर रही है व टीवीएम मशीन से कार्य कर रहे हैं जिसे पता चलेगा कि रेलवे इस कार्य को कर रहा है। वहीं कहा कि टनल के कार्य में बाधा आती है रोड के प्रोजेक्ट मे हादसा हुआ था चुनौती रहती है लेकिन यह कार्य दिसबंर 2026 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। देहरादून में पूरे रेलवे स्टेशन का कार्य शुरू होना है जो अमृत भारत योजना के तहत होगा। उत्तर रेलवे में 140 स्टेशन है सभी में कार्य हो रहा है स्टेशन शहर के बीच में होता है दोनो तरफ की एट्री विकसित की जायेगी वहीं जिस स्टेशन पर विकास कार्य होगा उस शहर की खासियत को चाहे वह इतिहास हो या अन्य कोई प्रसिद्धि हो उसके अनुसार किया जायेगा। मसूरी में आउट एजेंसी बंद हो गई है अब लोग इंटरनेट से टिकट बुक कर रहे हैं पहले हर शहर में काउंटर होते थे धीरे धीरे सभी बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने ओकग्रोव स्कूल को लेकर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव आ गये है, जब हम पढते थे तो कभी सोचा नहीं था कि स्मार्ट क्लास भी कोई चीज होती है, लेकिन अब शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकि आ गई है व छात्रों को नई तकनीकि से शिक्षा दे रहे है व उसी तर्ज पर स्कूल का ढाचागत विकास किया जा रहा है ताकि जब छात्र पढकर जाये तो उन्हें ऐसा महसूस न हो कि उन्होंने शिक्षा में कुछ मिस किया है।

