बारिश व तेज हवाओं के कारण मकानों की छतें उड़ी व बिजली पानी की आपूर्ति बाधित रही

मसूरी:- पर्यटन नगरी में लगातार हो रही बारिश, तूफान व ओलावृष्टि से जन जीवन प्रभावित हुआ है तथा कई स्थानों पर तूफान से नुकसान हुआ है जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लंढौर छावनी क्षेत्र में बिजली व पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है।
पर्यटन नगरी में लगातार हो रही बारिश ओलावृष्टि व तेज हवाओं के चलने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवाओं के चलने से कई स्थानों पर लंढौर क्षेत्र में कई मकानों की छतें उड़ गई, पेड़ों के टहने गिर गये व मकानों की खिड़की, पतनाले आदि टूट गये जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। यही नहीं इन दिनों शादियां हो रही हैं जिन्हें बारिश व तेज हवाओं के चलने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं बारिश व तेज हवाओं के कारण लंढौर क्षेत्र में रात भर बिजली की आपूर्ति बाधित रही वहीं साथ ही पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही।