मसूरी। भाजपा की गांधी चौक पर आयोजित आम सभा में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफयेयर एसोसिएयशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल भारी संख्या में अपने साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट व कबीना मंत्री गणेश जोशी ने मार्ल्यापण व पटका पहना कर भाजपा में शामिल किया व उन्हें बधाई दी। इस मौके पर रजत अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह देश में राजनीति की परिभाषा बदली , विश्व में भारत का मान बढाया, प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी की सरकार जिस तरह जनहित के फैसले ले रही है, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेद्र भटट संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर रहे है व मसूरी के विधायक व मंत्री गणेश जोशी जिनकी कथनी व करनी में अंतर नहीं है उनसे प्रभावित होकर अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुआ व भाजपा में समर्पित होकर कार्य करेंगे व महारानी को भारी बहुमत से जिता कर मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे।

