मसूरी:- भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में नव निर्वाचित मडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल का शॉल व बुके देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, प्रदेश के मुख्यमंत्री व मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें यह दायित्व दिया।
एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री व मंत्री गणेश जोशी का अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 70 लाख स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि उनका प्रयास होगा कि हर माह मंडल की बैठक आयोजित की जाय व हर कार्यकर्ता का सहयोग लिया जायेगा व मसूरी में पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने महानगर के निर्देश पर आगामी होने वाले कार्यक्रमों की सूचना दी व कहा कि इन बैठकों में कार्यकर्ता जायें। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि पार्टी के सहयोग से आज वह मसूरी नगर पालिका की अध्यक्ष के पद पर है। उन्होंने कहा कि संगठन से जो दिशा निर्देश दिए जायेगा उसका पालन किया जायेगा वहीं कहा कि जो नई कार्यकारणी बने उसमें उन कार्यकर्ताओं को वरीयता देनी चाहिए जो लगातार चुनाव के दौरान सक्रिय रहे है व समय दे सकते है व पार्टी के लिए कार्य करना चाहते हैं उन्हें पार्टी से जोडें व पद दें। उन्होंने यह भी कहाकि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी कार्यालय के लिए प्रयास किए जायेंगे। कार्यक्रम में बादल प्रकाश ने रजत अग्रवाल व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मदन मोहन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मंहामंत्री कुशाल राणा, नरेंद्र मेलवान, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, सतीश ढौडियाल, विजय बिंदवाल, अनीता धनाई, जगजीत कुकरेजा, शिव अरोड़ा, बबीता मित्तल, राकेश अग्रवाल, रमेश खंडूरी, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे

