मसूरी:- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्य तिथि पर शहर कांग्रेस कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई वहीं प्रधानमंत्री रहते देश के विकास में उनके दिए योगदान को याद किया गया।
कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के विकास में योगदान देने के साथ ही भारत में सूचना क्रांति लाकर देश को विश्व में स्थान दिलाया वहीं भारत का नाम विश्व में किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि राजीव गांधी राजनीति के जैंटल मैन बने व मात्र छह वर्षों में देश का नाम विश्व में रोशन किया व यह कार्य आज की सरकार भी नहीं कर पायी। उन्होंने सूचना क्रांति के युग का शुभारंभ किया, संविधान में 73 वां संशोधन कर स्थानीय सरकारों को मजबूत किया, महिलाओं को आरक्षण व युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार दिया। आंतकवाद के खिलाफ लडे व उनका अंत भी आतंकवादियों द्वारा किया गया । इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी के विकास की ओर प्रेरित किया, इस मौके पर उन्होंने राजीव गाधी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पहलगाम में आंतकवादियों के हाथों मारे गये पर्यटकों को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है जिसे बर्दास्त नहीं किया जा सकता लेकिन भारत की सेना ने आपरेशन सिंदूर के तहत आंतक को करारा जबाव दिया। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता को बचाने का संकल्प लेना होगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने राजीव गांधी को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके परिवार ने तब देश के लिए कुर्बानी दी जब देश को जरूरत पड़ी। उन्होंने कहा कि मसूरी से उनका बहुत लगाव रहा व कई बार मसूरी आये। जब देश का नेतृत्व उन्हें मिला तो उन्होने साबित किया व देश में सूचना क्रांति को बढावा दिया। लेकिन आज किस सोच के व्यक्ति देश चला रहे है, वह क्या साबित करना चाहते है व कहते है कि काग्रेस ने 70 साल तक क्या किया। इस मौके पर भगवती प्रसाद कुकरेती, केडी नौटियाल, सोनिया सिंह, विजय लक्ष्मी कोहली, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद महेश चंद, गौरव गुप्ता, सहित कांग्रेस के सदस्य मौजूद रहे।

