मसूरी :- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प् अर्पित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी व देश के विकास में किए गये योगदान को याद किया गया व उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि सूचना क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर क्रांति लाई और आज देश कंप्यूटर के क्षेत्र में विश्व में अपना नाम रोशन कर रहा है वहीं उन्होंने अनेक ऐसे कार्य किए जिसकी बदौलत आज देश विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। इस मौके पर पूव्र विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि पूरे देश में उनकी जयंती मना रहे हैं, उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में उन्होंने देश का कार्यभार संभाला व अनेक विकास के कार्य किए व आधुनिक भारत की रचना की। संचार क्रांति लाये, वहीं पंचायती राज से सत्ता का विकेंद्रीकरण किया व युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहेन सिंह मल्ल, राजेश सक्सेना, मेघ सिंह कंडारी, विजय लक्ष्मी कोहली,गौरव अग्रवाल, महेश चंद, महिमानंद मासूम अली, कामिल अली, राजीव अग्रवाल, दर्शन रावत, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कर उन्हें देश के आधुनिक भारत का निर्माता बताया। इस मौके पर रमेश राव, केडी नौटियाल, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में देश में बरसात से आ रही आपदा में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

