पूर्व प्रधानमंत्रीराजीव गांधी के जन्म दिवस पर महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने बाइक रैली निकाली।

मसूरी:-  शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की  जयंती पर टिहरी बस स्टैण्ड से लेकर गांधी चौक तक बाइक रैली निकाली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने राजीव गांधी अमर रहे के नारों के साथ रेली में प्रतिभाग किया।
इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि पूर्व प्रधानमत्री भारत रत्न के 81वें जन्म दिवस पर सदभावना दिवस के रूप में बाइक रैली निकाली। उन्होंने कहा कि वह ऐसी सख्सियत थी जिन्होंने देश के विकास में अनेक योजनाएं चलायी जिसकी बदौलत देश आगे बढा। उन्होंने कहा कि उन्होंने सूचना क्रांति, जवाहर नवोदय विद्यालय, नगर निकायों को संविधान मे संशोधन कर अधिकार दिए, महिलाओं को आरक्षण दिया व इसके साथ अनेक कार्य किया। ऐसे महान नेता को शत शत नमन करते है व युवा कांग्रेस के साथ बाइक रैली निकाली ताकि युवाओं को उनके बारे में जानकारी ले व युवाओं को गुमराह न कर मुख्य धारा से जोडने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि केवल श्रद्धाजलि देकर कांग्रेस को मजबूत नहीं किया जा सकता उसके लिए देश की जनता को जागरूक करना होगा जिसके लिए ऐसी रैली जरूरी है। रैली लंढौर बाजार, कुलडी बाजार, शहीद स्थल मालरोड होते हुए गांधी चौक तक गयी जिसमें जगपाल गुसाई, नवीन शाह, सौरव सोनकर सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।