राजनाथ सिंह ने अधिकारियों को ईमानदारी, जन सेवक के रूप में कार्य करने का आहवान किया।

मसूरी:-  लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सौ वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स की समाप्त होने पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 सप्ताह का कोर्स पूरा करने पर समापन समारोह को संबोधित किया।
इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फाउंडेशन कोर्स पूरा कर चुके प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई दी व कहाकि इस संस्थान में देश के सिविल सर्विसेस के अधिकारी नेशनल बिल्डिंग का पहला कदम यहां रखते हें। लबासना के अधिकारी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं लेकिन इसके साथ साथ यह संस्थान ज्वाइंट सिविल मिलिट्री प्रोग्राम, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, मौसम परिवर्तन, एआई, माडल इकोनामी सहित अनेक विषयों पर कोर्स करवाता है जो अधिकारियों के ओवरआल डेवलपमेंट के लिए जरूरी है इससे लबासना का महत्व और अधिक बढ जाता है। उन्होंने कहा कि आज से आपकी नई जिम्मेदारी शुरू हो गयी है, देश को आपसे बड़ी उम्मीदे है, इसमें आपका उददेश्य स्पष्ट होना चाहिए। अहंकार नहीं होना चाहिए, अगर अंहकार आ गया तो आपकी वेल्यू समाज के बीच कम हो जायेगी। अगर अहंकार नहीं आया तो स्वाभाविक रूप से आपका समाज के आदर बढेगा। अनुशासन, कार्यक्षमता आपको आगे बढाने में सहायक होगी। किसी भी फील्ड में यह जरूरी होता है। देश व समाज के लिए कुछ करने की उम्मीद होती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में आगे बढा है, देश में आज भी सिविल सर्विस का क्रेज कम नहीं हुआ है व वे कठिन परीक्षा देकर सिविल सर्विस में आते हैं। अगर सही मायनों में भारत को विकसित देश बनाना चाहते हैं तो समाज के हर सेक्टर को समानता से आगे बढाना होगा। अधिकारी कमजोर वर्ग के लोगों से मिले तो उनके प्रति संवेदनशील रहे। यहीं संवेदनशीलता आपको सच्चा, अच्छा व जनप्रिय अधिकारी बनायेगी। छोटे मन से कोई बडा नहीं होता व टूटे मन से कोई खडा नहीं होता। कहाकि अभी आपको ऐसा नहीं लग रहा होगा लेकिन जेसे जैसे आगे बढेगे तो पता चलेगा, व नेशन बिल्डिग में किस जिम्मेदारी से कार्य करना है। जनता की उम्मीदों को समझे व उसे धरातल पर उतारने का प्रयास करें।अधिकारी हो या नेता वे सर्वेट ऑफ पीपुल है। जनता के प्रति जिम्मदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति बहुत पीछे थी लेकिन पिछले कुछ वर्षों में तेजी से आगे बढ कर चौथे स्थान पर आ गयी, भारत महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आगे बढ रहा है व इस बार सिविल सर्विस में महिला ने ही टॉप किया है। आज अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत का सम्मान बढा है, आज जो भारत बोलता है उसे सुना जाता है। 2047 तक भारत विकसित देश बन जायेगा तब तक कई महिलाएं कैबिनेट सचिव पद पर आ जायेगी। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विस के अधिकारी जन सेवक है उन्हें जनता की भावना के अनुरूप कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में जो करो न्याय संगत करो, निडर होकर करो व उपर वाले पर भरोसा रखो। भारत  सभी वर्गों के विकास का लक्ष्य लेकर आगे बढ रहा है, समाज में ऐसा कल्चर बनाये जिसमें इमानदारी, जबाबदेही व दायित्व निर्वहन हो। भ्रष्टाचार से दूर रहे।  साहस व अटूट संकल्प लेकर कार्य करें। देश में बदलाव लाने के लिए करें। भारत को आत्म निर्भर बनाने में योगदान दें। अपनी कमजोरी को ताकत बनायें।उन्होने कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर किया  जिसमें हमारी सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया। हालाँकि हमने बहुत संतुलित प्रतिक्रिया दी थी, हमारी प्रतिक्रिया उग्र नहीं थी, लेकिन पाकिस्तान के रवैये ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर स्थिति को सामान्य नहीं रहने दिया। इस दौरान, जिस तरह से देश भर में मॉक ड्रिल की गईं और हमारे प्रशासनिक अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के बारे में जनता को सफलतापूर्वक समझाया वह आप सभी के जनसेवक होने का एक शानदार उदाहरण है। आप सभी को भविष्य में उत्पन्न होने वाली ऐसी किसी भी स्थिति के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार भी रखना चाहिए। इस मौके पर अकादमी के निदेशक श्रीराम तरणीकांति, अस्वथी एस, प्रेम उदित अग्रवाल सहित अधिकारी व ट्रेनी अधिकारी मौजूद रहे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के वापस लौटते समय हैलीपैड पर उनका स्वागत किया व उन्हें ब्रहम कमल का स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट किया वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भेट करवायी। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से बेहद लगाव है, यहां से उनका पुंराना संबंध है। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने उन्हें ज्ञापन देकर सर्वे ऑफ इंडिया की खाली पड़ी भूमि पर सैनिक स्कूल बनाने व लंढौर छावनी क्षेत्र को जाम की स्थिति से मुक्त कराने के लिए सिस्टर बाजार से जबर खेत तक बाई पास मार्ग बनाने की मांग की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, रमेश खंडूरी, अमित भटट, विजय बिंदवाल, सतीश ढौडियाल, गूड मोहन राणा, उमेश नौटियाल, विजय रमोला, आबिद सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।ै