मसूरी:- शहीद स्थल पर उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच, मसूरी की बैठक आयोजित की गई जिसमें पैशन वृद्धि, चिन्हीकरण आदि मुददों पर विचार विमर्श किया गया व शीघ्र ही उत्तराखंड आंदोलनकारी सम्मान परिषदके उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल को आमंत्रित किया जायेगा व उन्हें समस्याओं से अवगत कराया जायेगा।
शहरी स्थल पर राज्य आंदोलनकारी मंच की बैठक में तय किया गया कि उत्तराखंड आंदोलनकारी पैशंन वृद्धि, चिन्हीकरण आदि सवालों को लेकर आगामी अगस्त के अंतिम सप्ताह में सम्मेलन किया जायेगा, जिसमें उत्तराखंड आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल को मुख्य अतिथि के रुप में आंमत्रित किया जायेगा। व उनसे समस्याओं के समाधान करने का अनुरोध किया जायेगा। इस अवसर पर उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के संरक्षक जयप्रकाश उत्तराखंडी, अध्यक्ष देवी गोदियाल, पूरण जूयाल, प्रदीप भण्डारी, दरमियान सिंह कण्डारी, कमलेश भण्डारी, अनिल गोयल, खुर्शीद अहमद, श्रीपति कण्डारी, संजय गोस्वामी, सुरेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।

