रामलीला में राम विवाह व सीता की विदाई दृश्यों से दर्शक भावुक हुए।

मसूरी:- मिथिला पुरी में अयोध्या से आए बरातियों का स्वागत और वैवाहिक कार्यक्रम के पश्चात सीता की विदाई प्रसंग पर कलाकारों के सुंदर अभिनय   के मंचन ने खासा समा बांधे रखा। सीता की विदाई के दृश्य ने ग्रामीणों की आंखे नम कर दी।
बंगसील देवलसारी में आयोजित रामलीला के चौथे दिन प्रभु राम की बरात पर मनमोहक झांकी निकाली गई बरात में बड़े बुजर्गों से लेकर महिलाओं ने उत्साहपूर्ण प्रतिभाग करते हुए राम धुन से पूरा क्षेत्र गुंजित हो उठा। बरात की झांकीयां आंेतड स्थित पुराणिक मंदिर परिसर पहुंची जहां पर बरातियों ने मंदिर दर्शन कर मिथिला पूरी ग्राम तेवा के लिए प्रस्थान किया बरात के पहुंचते ही ग्रामीणों ने पारम्परिक रीति रिवाजों, वाद्य यंत्रों की थाप व मंगल गीत गाकर ग्राम प्रधान आरती परमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ बरात का स्वागत किया। राम सीता के मंचन के बाद पंचायती मनाण से लोगों ने मां जानकी की बिदाई ससुराल के लिए किया। तदोपरांत राम लीला परागन में वैदिक मन्त्रोंचारन के संग वैवाहिक प्रसंग का कलाकारों द्वारा सुंदर मंचन किया गया जिसमें सीता की बिदाई का दृश्य देखकर दर्शकों की आंखे नम हो उठी। वैवाहिक कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह पंवार निर्देशक कमल किशोर नौटियाल, थत्युड कमेटी के गजेंद्र असवाल, सुनील सजवान ,राम प्रकश भट्ट ने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राम अब कुटिया में नहीं बल्कि अयोध्या के राज महल मै बिराजमान है जब तक यह धरा रहेगी राम अब कभी बन नहीं जाएंगे और हमारे आराध्य देव की कृपा सदैव सृष्टि के हर कण कण पर विराजमान रहेगी, इस मौके पर संगीत निर्देशक शांति प्रसाद चमोली उपाध्यक्ष महावीर राणा, जगत राणा, दीलमनी गौड़, मुनीम प्रधान, हरी लाल, भोला दत्त गौड़, महिपाल राणा, सत्ये सिंह राणा, मुशदी लाल, लाखी सिंह राणा, प्रेम सिंह राणा, आइटी सेल के सुमित राणा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।