अंगद, रावण संवाद व लक्ष्मण शक्ति के प्रसंग पर कलाकारों के सुंदर अभिनव ने समा बांधा।

मसूरी:-  बंगसील देवलसारी में आयोजित रामलीला के दसवें दिन अंगद रावण संवाद के रोचक प्रसंग पर कलाकारों के उम्दा प्रदर्शन ने दर्शकों  को तालियां बजाने के लिए मजबूर किया तो वहीं लक्ष्मण शक्ति के ह्रदय विदारक दृश्यों को देखकर दर्शकों की आंखे भर आई। दसवें दिन की लीला का शुभारम्भ बत्तौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व पूर्व मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राम हमें जीना और संस्कार  सिखाता है। मंथरा के जहर घोलने से कैकई की बुद्धि आघात लालच में आकर राजमहल की खुशी विरानी और उदासी में छा गई जिसका परिणाम रहा कि पुरुषोत्तम राम को बन जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज हमें प्रभु राम के बताए संस्कारों पर चलने और आत्मसात करने की सख्त जरूरत है ताकि भारत वर्ष की ताकत अक्षुण रहे। इस अवसर पर रामलीला कमेटी थत्युड के पूर्व मंडलध्यक्ष हीरा गौड़, मंडल महामंत्री सुनील थपलियाल, जयपाल सिंह कैरवान, वचन सिंह असवाल, सुमेर चंद, अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष शिव दास थात्यूड समिति के गजेंद्र असवाल निर्देशक कमल किशोर नौटियाल, सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।