विश्व वंधुत्व, सांस्कृतिक पर्यटन व सदभाव के लिए विश्व भ्रमण कर रहे रामजी नेपाली।

मसूरी:-  विश्व राष्ट्रगान यात्री रामजी नेपाली उर्फ दल बहादुर नेपाली विश्व के देशों में उनकी भाषा में राष्ट्रगान गाकर विश्व बंधुत्व, सांस्कृतिक पर्यटन व सदभावना के उददेश्य से यात्रा कर रहे हैं  जिससे पूरा विश्व एक दूसरे से जुड़े व सदभाव रखे।
मसूरी पहुंचने पर उन्होंने भारत का राष्ट्रीय गान गाया व उसके बाद बताया कि विश्व राष्ट्रगान यात्रा के तहत अभी तक 11 देशों की यात्रा कर चुके हैं व उनके देश में उनकी भाषा में राष्ट्रगान गाकर विश्व बंधुत्व, सांस्कृति विश्व व सदभावना का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने यात्रा 2015 से शुरू की थी व अभी वह 160 देश के राष्ट्रगान गाना सीख चुके हैं व 33 देशों के राष्ट्रगान सीखना है।
उनका लक्ष्य है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ के तहत 193 देश है उन सभी में भ्रमण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के लिए राष्ट्रगान उनके गौरव व गरिमा को दर्शाता है इसलिए पहले उसे अच्छी तरह सीखता हूं व उसके बाद गाता हूं व पूरी तरह उसमें डूबकर गाता हूं। जिसके कारण उन्हें बड़ा सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि वह मूख्य रूप से नेपाली गायक है व करीब 25 साल तक नेपाली म्यूजिक इंडस्ट्री में कार्य किया है। उन्होंने कहाकि उन्होंने स्वयं में निर्णय लिया कि वह इस धरती पर आये हैं तो कुछ करना चाहिए, गायक होने के नाते विश्व के राष्ट्रगान गाया जाय व उन्हीं के देश में गाया जाय ताकि विश्व में बंधुत्व बढे, सदभावना बढे व एक दूसरे का सम्मान करें। पर्यटन नगरी मसूरी पहुंचे राम जी नेपाली ने भारतीय नेपाली और अमेरिका राष्ट्रगान सुनाया। उन्होंने बताया कि वे अभी तक चीन अमेरिका जापान सऊदी अरब शाहित 11 देश का भ्रमण किया जा चुका है। राम जी नेपाली बताते हैं कि हर राष्ट्र का राष्ट्रगान सम्मान युक्त होता है और जिसे सीखने में उन्हें काफी समय लगा उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान से प्रत्येक नागरिक की भावनाएं जुड़ी होती है और उनका उद्देश्य है कि विश्व भ्रमण के दौरान सभी को मानवता का संदेश दें। इस अवसर पर अमित गुप्ता, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।