बिस्मिल्ला ख़ाँ पुरुस्कार से सम्मानित लोकगायिका रेशमा शाह को किया गया सम्मानित।

मसूरी :-मसूरी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में लोक गायिका रेशमा शाह को राष्ट्रीय बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से सम्मानित होने पर शाल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर भाजपा मसूरी महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि रेशमा शाह ने लोक संस्कृति में जो पहचान बनाई है व जो पुरस्कार उन्हें मिला है उससे पूरे उत्तराखंड का देश में सम्मान बढ़ा है उन्होंने कहा कि रेशमा शाह को जो सम्मान मिला है वह हमारे लिए गौरव का विषय है कि उन्होंने उत्तराखंड की लोक संस्कृति के लिए जो कार्य किया ऐसे में यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत होगा।
इस मौके पर लोक गायिका रेशमा शाह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा दिया गया यह सम्मान पूरे उत्तराखंड का सम्मान है यह पहाड़ की बेटी का सम्मान है उन्होंने कहा कि जीवन में बहुत संघर्ष किया और आज उसी की बदौलत यहां तक पहुंची उन्होंने कहा कि कभी की मेहनत व सघर्ष बेकार नहीं जाता । इस अवसर पर अनीता पुंडीर, चंद्रकला सयाना, प्रमिला नेगी, प्रदीप भंडारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

2 thoughts on “बिस्मिल्ला ख़ाँ पुरुस्कार से सम्मानित लोकगायिका रेशमा शाह को किया गया सम्मानित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *