मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी ने स्वच्छ भारत मिशन के अतंर्गत विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ रैली निकाल जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जो नगर पालिका परिषद से महाराजा अग्रसेन चौक, शहीद भगत सिंह चौक, इंद्रमणि बडोनी चौक शहीद स्थल, से मालरोड होते हुए गढवाल टैरेस तक निकाली गयी। वहीं पालिका सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
नगर पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर वासियों व पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उददेश्य से स्वच्छता रैली का आयोजन किया। जिसमें स्कूली बच्चों ने प्रतिभग किया वहीं नगर पालिका परिषद, मसूरी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सोर्स सेग्रीगेशन व स्वच्छता जन जागरूकता विषय पर आयोजित क्विज एवं कला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

रैली व पुरस्कार वितरण पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, नगर पालिका परिषद, मसूरी अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह, नगर पालिका परिषद मसूरी, सफाई निरीक्षक वीरेन्द्र बिष्ट, के संयुक्त प्रयास से पूरा किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने स्वच्छता के प्रति सभी को सहयोग करने का आहवान किया व कहाकि मसूरी को स्वच्छ बनाने के लिए जहां पालिका हर स्तर पर प्रयास कर रही है वहीं लोगों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए, अपने आस पास स्वच्छता बनाये रखनी चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष महोदया मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह, सफाई निरीक्षक वीरेन्द्र बिष्ट, समस्त सुपरवाइजर नगर पालिका परिषद मसूरी, कीन से अशोक कुमार व उनके सुपरवाइजर, हिलदारी की टीम एवं विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

