मसूरी:- भारतीय रेड क्रास समिति हरियाणा एवं सेंट जॉन एंबुलेंस इंडिया के तत्वाधान में तीन दिवसीय प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या, प्रवक्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन प्रवक्ताओं को मुख्य अतिथि रेडक्रास हरियाणा के प्रदेश महासचिव डा.मुकेश अग्रवाल के हाथों प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रेडक्रास सोसायटी हरियाणा के प्रदेश महासचिव डा. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि शिविर में हरियाणा के 13 जिलों से आये 43 प्रवक्ताओं को प्राथमिक सहायता व गृह परिचर्या के नयी तकनीकि व गुर सिखाये। इस समय पूरे देश में हरियाणा रेडक्रास एवं सेंट जॉन एंबुलेंस का नाम है व फर्स्टएड ट्रेनिंग व रक्तदान में पहला स्थान रखता है। हर तीन साल बाद सभी प्रवक्ताओं के रिफ्रेशर शिविर लगाये जाते है ताकि वे नयी तकनीकि सीख सकें, जिसमें देश के चुनिदा प्रशिक्षक आते हैं जो नयी तकनीकि से दुर्घटनाओं में बचाव का सघन प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि चार सौ से अधिक प्रवक्ता हरियाणा में है इतने प्रवक्ता किसी अन्य राज्य में नहीं है। उन्होंने बताया कि तीन लाख 63 हजार 228 लोगों को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया वहीं हरियाणा में 66 हजार 124 लोगों को सीपीआर का प्रशिक्षण देकर देश में पहला स्थान बना नई पहल की। उन्होंने बताया कि दिल का दौरा पड़ने पर अगर किसी की सांस व धड़कन बंद हो जाती हे तो उसे सीपीआर देकर किस तरह बचाया जा सकता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इससे पूर्व डॉ अग्रवाल ने रैड क्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी डुनांट, युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया एवं पुष्प अर्पित किए। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि शिविर के दौरान प्राथमिक सहायता एवम गृह परिचर्या का ज्ञान प्राप्त करके अपने अपने जिलों में जाकर अन्य लोगों को भी इन विषयों में प्रशिक्षित करें ताकि बहुमूल्य जीवनों को बचाया जा सके। डॉ अग्रवाल ने बताया कि संस्था रक्तदान शिविरों का भी आयोजन करती है वर्ष 2022 में सौ बार रक्तदान करने वाले 57 शतकवीरों को सम्मानित किया गया व विश्व रक्तदाता दिवस 2024 के अवसर पर दिनांक 14 जून 2024 को एसडी कॉलेज अंबाला में 83 महिलाएं जिन्होंने 10 बार से ज्यादा रक्तदान दिया उनको भी सम्मानित किया गया। तथा हर एक दान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली 101 सेवा संस्थाओं को भी राज्यपाल हरियाणा के हाथों सम्मानित किया गया। समापन समारोह से पूर्व प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण दिल्ली से आए मास्टर ट्रेनर अनूप अवस्थी और सबा तरन्नुम ने दिया गृह परिचर्या का प्रशिक्षण जम्मू से आई सुषमा कुमारी ने प्रदान किया गया एवं प्रतिभागियों का मूल्यांकन भी किया। कैंप निदेशक संजीव धीमान ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के 19 जिलों से आए हुए कुल 43 प्रतिभागियों द्वारा इस शिविर में ज्ञान वर्जित किया गया बताया कि इस कैंप को सफल बनाने में उनकी टीम का पूर्ण सहयोग है जिनके प्रयासों के बिना शिविर की सफलता की कल्पना नहीं की जा सकती। अंत में मुख्य अतिथि डॉ मुकेश अग्रवाल ने सभी मास्टर ट्रेनर को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रिफ्रेशर शिविर में सहायक कैंप निदेशक अनिल कुमार राज्य मास्टर ट्रेनर चंद्रपाल, चंद्र मोहन, रंजीत आदि उपस्थित रहे। कैंप का संचालन मास्टर ट्रेनर अंजू शर्मा ने किया। अंत में निदेशक संजीव धीमान ने डॉ मुकेश अग्रवाल महासचिव भारतीय रेड क्रॉस समिति शाखा सहित सभी प्रतिभागियों का समापन समारोह में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।

