मसूरी:- पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाला मार्ग टूटने के बाद वाहनों को आने जाने के लिए जैन धर्मशाला से नगर पालिका होते हुए पिक्चर पैलेस जाने का एकमात्र मार्ग है लेकिन इस मार्ग पर जगह जगह रोड किनारे वाहनों के खड़े होने से जाम लग रहा है, जिससे जनता को परेशानी हो रही है हालांकि पुलिस ने रोड किनारे खडे वाहनों को हटवाया व चालान की प्रक्रिया भी शुरू की है जिससे रोड किनारे वाहन खड़े न हो सके।
पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग के बरसात के कारण हुए भूधंसाव के बाद बंद होने से आने जाने वालों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंढौर क्षेत्र में कुलडी आने के लिए एकमात्र जैन धर्मशाला से नगर पालिका पिक्चर पैलेस मार्ग है, लेकिन इस रोड पर रोड किनारे वाहनों के खडे होने से वाहनों के विपरीत दिशा से आ जाने के कारण जाम लग रहा है। जिसके कारण जनता को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड किनारे खडे वाहनों व टैक्सी स्कूटियों के कारण जाम लग रहा है, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की व रोड किनारे खडे वाहनों व टैक्सी स्कूटियों को हटवाया व जिनका पता नहीं चल पाया उनका चालान किया गया जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके। वहीं पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाले मुख्य मार्ग से भी वाहनो को लंढौर की ओर नहीं जाने दिया जा रहा जिससे जाम की स्थित से बचा जा सके व लंढौर घंटाघर की ओर से आने वाले वाहनों को सिविल अस्पताल मार्ग से भेजा जा रहा है।