मसूरी:- लगातार हो रही बरसात से पिक्चर पैलेस मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड से किंक्रेग तक मुख्य मार्ग पर गढढे होने से वाहनों सहित पैदल चलने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं हर समय दुर्घटना का खतरा बना है।
पिक्चर पैलेस से किंक्रेग तक मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग पर पूरी रोड पर कई जगह गढढे बने है जिसके कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना है। रोड पर पैदल चलने वालों के गढढों में पैर पड़ने से चोटिल होने व वाहनों खास कर दुपहिया वाहनों के गिरने व दुर्घटना का खतरा बना है। लेकिन लोक निर्माण विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिस कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। रोड पर चल रहे दुपहिया वाहनों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है, अगर कोई दुपहिया वाहन जा रहा है व विपरीत दिशा से कोई वाहन आता है तो ऐसे में दुपहिया वाहन के पास आप्सन रहता है कि वह गढढे में जाये व चोटिल हो जाये या रॉग साईड जाये तो वाहन से टकराने का खतरा रहता है। यह मार्ग मसूरी से देहरादून का मुख्य मार्ग है व इस पर हर समय वाहनों का दबाव बना रहता है ऐसे में लोक निर्माण विभाग को रोड के गढढे भरने चाहिए ताकि कोई दूर्घटना न हो। मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड पर तो बुरा हाल है पूरे बस स्टैण्ड पर गढढे बने है।

