मसूरी:- रोटरी क्लब मसूरी ने 10 से 18 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए एक बुनियादी अंग्रेज़ी बोलने का कोर्स शुरू किया। जिसका उद्देश्य छात्रों की संचार क्षमताओं को मजबूत करना और उन्हें आत्मविश्वास से अंग्रेज़ी बोलने में सक्षम बनाना है।
रोटरी इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय जैन और योगिता गोयल ने किया। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष संजय जैन ने छात्रों को न केवल कोर्स के बारे में जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें आवश्यक स्टेशनरी व अल्पाहार भी वितरित किया गया। जिससे वे प्रेरित होकर इस कोर्स में भाग लें। रोटरी क्लब द्वारा इस पहल का उद्देश्य युवाओं को भाषा कौशल में सुधार कर, उन्हें बेहतर भविष्य की तैयारी के लिए सक्षम बनाना है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंग्रेजी बोलना व सीखना आज की जरूरत है ताकि वे जीवन में आगे बढ सकें व अपना भविष्य निर्माण कर सकें। इस अवसर पर रोटरी क्लब शैलेन्द्र कर्णवाल, एन.के. साहनी, मनोरंजन त्रिपाठी, अश्विनी मित्तल आदि मौजूद रहे।

