मसूरी:- रोटरी क्लब ने मसूरी के तीन विद्यालयों में जाकर छात्र छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग की व करियर चार्ट तथा कैलेन्डर वितरित किए जिसके माध्यम से छात्र अपने भविष्य का निर्णय ले सकेंगे।
रोटरी क्लब मसूरी के सदस्यों ने विद्यालयों में छात्र छात्राओं को इंटर के बाद आगे किस क्षेत्र में जाना है ताकि वे अपना भविष्य निर्माण कर सकें इसके बार में विस्तार से बताया व कहा कि छात्र लक्ष्य तय करें व उस दिशा में प्रयास करें। वहीं रोटरी ने छात्रों को चार्ट वितरित किए जिसमें भविष्य निर्माण के बारे में विस्तार से बताया ताकि छात्र उसका लाभ ले सकें व अपने भविष्य का निर्माण कर सकें। चार्ट में विषय चुनने के पाठयक्रम दर्शाये गये है ताकि छात्र उनका उपयोग कर सकें। करियर चार्ट और कैलेंडर एक ऐसी प्रक्रिया है जो छात्रों को करियर, शैक्षिक और जीवन संबंधी निर्णय लेने के लिए खुद को तैयार करने का माध्यम बन सकता है और जिस क्षेत्र में भविष्य निर्माण करना है उसके बारे में समझ सकें। कैरियर के विकास में चार्ट छात्रों का मार्ग दर्शक बन सकता है व उन्हें आगे बढने को प्रोत्साहित कर सकता है। रोटरी द्वारा दिये गये चार्ट में दसवीं और बारहवें कक्षा के बाद सभी विकल्प मौजूद है जो बच्चों के लिये बेहद फायदेमंद होगा। रोटरी ने मसूरी गर्ल्स, महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज व आर एन भार्गव इंटर कालेज में कैरियर चार्ट व कैलेंडर वितरित किए। रोटरी कैरियर काउंसलिग व चार्ट वितरण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए रोटेरियन रजत अग्रवाल ने बताया कि रोटरी हर वर्ष छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए कैरियर काउसलिग कार्यक्रम आयोजित करता है ताकि छात्र अपना भविष्य सही दिशा में निर्माण कर सके। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष फिरोज अली भी मौजूद रहे।

