मसूरी :- रोटरी क्लब मसूरी के तत्वाधान में एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मसूरी के 6 हिंदी माध्यम के स्कूल के 87 छात्र छात्राओं को भविष्य निर्माण, साइबर अपराध, इंजीनियरिंग, आईटी सेक्टर, मेडिकल, खेल, प्रशासनिक सेवा, नशीली दवाओं, सेना और अर्ध सैनिक बलों, होटल उद्योग, दंत चिकित्सा, आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर रजत अग्रवाल ने रोटरी यूथ लीडरशिप कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और बताया कि रोटरी छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही जिस क्षेत्र में छात्र भविष्य निर्माण करना चाहते हैं उस क्षेत्र की विस्तार से जानकारी के लिए विषय विशेषज्ञों ने छात्रों का मार्ग दर्शन किया।
इस मौके पर डॉक्टर दृष्टि भसीन ने बताया कि छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के बारे में जानकारी दी गई है और आज के कार्यक्रम से यहां मौजूद बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिला है।
इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष फिरोज अली ने बताया कि क्लब द्वारा समय-समय पर जनहित में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और आज बच्चों को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई है। इस अवसर पर एडवोकेट रणवीर सिंह सहित रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

