रोटरी ने अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस के तहत चार विभूतियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

मसूरी:- रोटरी क्लब मसूरी के तत्वाधान में मसूरी की सामाजिक प्रतिबद्धता एवं प्रेरणादायक कार्यों को समाज के सामने लाने के लिए आयोजित अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस में चार विभूतियों को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया व समाज में उनके योगदान व किए गये कार्याें के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में रोटरी क्लब मसूरी के तत्वाधान में आयोजित अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस में शहर के चार विभूतियों को विभिन्न क्षे़त्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए शॉल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिन्होंने शहर के विकास, सेवा और सामाजिक सरोकारों में विशेष योगदान दिया है। सम्मानित होने वालों में डेना क्राइडर को स्वच्छता के क्षेत्र में विपिन कुमार गुप्ता को पर्यावरण संरक्षण, सुरभि अग्रवाल को मसूरी के इतिहास एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण व ईशा गुप्ता वैश्य को समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष संजय जैन ने सभी अतिथियों व क्लब सदस्यों का कार्यक्रम में आने पर स्वागत किया व सम्मानित होने वालों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन योगिता गोयल ने किया व कहा कि रोटरी क्लब जहां समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समाज की सेवा करता रहता है वहीं शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों के कर्मचारियों को भी सम्मानित करता है ऐसे व्यक्तित्व के धनी लोगों के रोटरी से सम्मान ग्रहण करने पर रोटरी अपने को गौर्वान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि रोटरीं शहर के विकास, सामाजिक सरोकारों व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित करता है ताकि लोग उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज व शहर हित में कुछ करने के लिए प्रेरित हो सकें। उन्होंने सभी सम्मानित होने वाली विभूतियों के कार्याे की सराहना की व उनका कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने सम्मान समारोह के महत्व और चयनित व्यक्तित्वों की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर क्लब की फर्स्ट लेडी रेनू जैन, प्रमोद साहनी, रणबीर सिंह, आलोक मेहरोत्रा,  मनमोहन कर्णवाल, शैलेन्द्र कर्णवाल, कुलदीप माथुर, विनेश संघल, फिरोज अली, सचिव अश्वनी मित्तल, योगिता गोयल, जैजैवंती कर्णवाल, डा. आरएस बिष्ट सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल रहे।