रोटरी क्लब मसूरी ने प्राथमिक विद्यालय मलिंगार में बच्चों संग बाल दिवस मनाया।

मसूरी:- रोटरी क्लब ने पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन राजकीय प्राथमिक विद्यालय मालिंगर के छात्रों के साथ बाल दिवस के रूप में मनाया इस मौके पर क्लब की ओर से बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया व बच्चों को उनके जीवन के बारे में बताया गया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलिगार में बाल दिवस पर रोटरी क्लब ने बच्चों को स्टेशनी, लंच बाक्स व अल्पाहार दिया। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष संजय जैन ने वार्ता की व उन्हें प. जवाहर लाल नेहरू के बारे में विस्तार से बताया व कहा कि उन्हें बच्चो से बहुत प्यार था इसलिए उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता है व उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर उन्होंने रोटरी के सेवा कार्याे के बारे में जानकारी दी व विद्यालय की हर संभव सहायता करने भरोसा दिया। इस मौके पर पूर्व आईजी बीएसएफ मनोेरंजन त्रिपाठी ने बच्चों को अच्छी पढाई करने के साथ ही आगे चलकर देश व समाज के हित में कार्य करने व आदर्श नागरिक बनने का आहवान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक परविंद रावत ने रोटरी सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने विद्यालय के बच्चों के बीच बाल दिवस मनाया व उन्हें जरूरत की वस्तुए भेट करने के साथ अल्नाहार दिया। इस मौके पर अभिभावकों सहित बबीता रावत आदि मौजूद रहे।