परिवहन मंत्री ने किया चैक पोस्ट का उद्घाटन

मसूरी :-चार धाम यात्रा को लेकर शासन प्रशासन ने व्यवस्था बनाने को लेकर सभी अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया है ,साथ ही मसूरी देहरादून मार्ग पर कोठालगेट के निकट राज्य परिवहन निगम के अधिकारी सभी वाहनों की जांच करने के बाद ही यात्रियों को  आगे जाने की अनुमति दे रहे हैं ,साथ ही जिन यात्रियों के पंजीकरण नहीं किए गए हैं उन्हें पंजीकरण करवाकर चार धाम यात्रा के लिए भेजा जा रहा है। 

आज उत्तराखंड परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने अत्याधुनिक चैक पोस्ट का उद्घाटन कर चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सौगात दी, साथ ही इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और उनकी सुखद यात्रा की कामना की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री ने बताया कि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज से गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट खुल गए हैं और परिवहन विभाग द्वारा ऑफलाइन, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही ग्रीन कार्ड भी जारी किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु उत्तराखंड आए आप बिना दर्शन किए ना जाए ,साथ ही चार धाम मार्ग पर ड्राइवर –  कंडक्टरो को  विशेष परीक्षण दिया गया है और उनके रहने खाने और विश्राम करने की भी व्यवस्था की गई है, परिवहन मंत्री ने कहा कि गंगोत्री यमुनोत्री मार्ग पर पांच चेक पोस्ट बनाए गए हैं जिनमें यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है ।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में बसों का बेड़ा बढ़ाया जाएगा ,100 बसों का टेंडर हो चुका है साथ ही 200 सीएनजी बस और 60 इलेक्ट्रॉनिक वाहन शीघ्र उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मसूरी देहरादून मार्ग पर भी नयी बसें संचालित की जाएंगी।

इस अवसर पर आरटीओ प्रशासन और नोडल अधिकारी चारधाम यात्रा  ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर हाइटेक चेक पोस्ट बनाई गई है जिसमें कंप्यूटर द्वारा ऑनलाइन कार्य किया जा रहा है ।साथ ही चेक पोस्ट में आराम करने की व्यवस्था के साथ ही प्रसाधन व्यवस्था भी की गई है ।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आने वाले किसी भी यात्री को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और उन्हें हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *