मसूरी:- नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर छह में क्षेत्रीय सभासद रूुचिता गुप्ता के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मोहल्ला वासी व कीन के कर्मचारी व सुपरवाइजर मौजूद रहे। सफाई अभियान में एकत्र किया गया कूड़ा कीन संस्था के वाहन से डंपिग जोन भिजवाया गया।
वार्ड नंबर छह में मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड से सफाई अभियान की शुरूआत की गई व पूरी डिमरी निवास क्षेत्र की सफाई की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक का कचना सहित अन्य कचरा एकत्र किया गया जिसे कीन के वाहन से कूडा निस्तारण क्षेत्र में पहुंचाया गया। सफाई अभियान में वार्ड के निवासियों सहित कीन संस्था के कर्मचारी व सुपरवाइजर मौजूद रहे। इस मौके पर सभासद रूचिता गुप्ता ने कहा कि डिमरी निवास मुहल्ले व मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें कीन संस्था का सहयोग लिया गया। इस मौके पर स्थानीय निवासी गौरव गुप्ता ने कहा कि मैसानिक लॉज क्षेत्र में डिमरी निवास की छत पर रात को लोग कूडा फेंक देते है जिससे पूरी छत पर कूडा जमा हो गया था वहीं डिमरी निवास मोहल्ले के आस पास के क्षेत्र में भी बड़ी मात्रा में कूडा पड़ा था जिसको साफ करने के लिए नगर पालिका परिषद व कीन संस्था के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर कीन संस्था के प्रबंधक अशोक कुमार, सुमन पंवार, मनीषा, सलीज बानों, नंदू थापा, मोहन कैंतुरा, सरोज सहित कीन संस्था के सुपर वाइजर, कर्मचारी मौजूद रहे।

