मसूरी:- सदभावना संस्था की बैठक लंढौर ओक रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित की गई जिसमें आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई व उसकी तैयारियों पर चर्चा की गई व निर्णय लिया गया कि आगामी 15 जुलाई को हरेला पर्व पर संस्था की ओर से वृक्षारोपण किया जायेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संदीप अग्रवाल ने कहाकि सदभावना पिछले 31 वर्षों से वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करता है इस बार भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें सम सामयिक विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी जिसका विषय चुननेे के लिए सदस्यों से कहा गया। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई को हरेला पर्व मनाया जायेगा व वृक्षारोपण किया जायेगा। कार्यक्रम में अनुज तायल ने भी विचार व्यक्त किया व कहा कि सदभावना संस्था समाज की सेवा के साथ ही जनहित के कार्य कर लोगों को प्रोत्साहित करती है। इस मौके पर सचिव अरविंद सोनकर, भगवती प्रसाद कुकरेती, सुनील पंवार, रफीक अहमद, जसबीर कौर, भरोसी रावत, सोनिका सिंह, सीआर आर्य, संतोष आर्य, नीति शर्मा, रवीद्र गोयल, विजय लक्ष्मी, राजीव अग्रवाल, रूबीना अंजुम, जसविंदर सिंह आनंद, आदि मौजूद रहे।
बैठक के बाद संस्था की सदस्य विजय लक्ष्मी शाह की कविता संग्रह मेरी कविताएं सुनो ना का लोकार्पण संस्था के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, अनुज तायल, अरविंद सोनकर जसबीर कौर, रवीद्र गोयल, रफीक अहमद, आदि ने किया गया। जिस पर सदस्यों ने बधाई दी। इस मौके पर विजय लक्ष्मी ने कहा कि उन्होंने छात्र जीवन से साहित्य से जुडी रही कविताएं व लेख लिखे व विभिन्न पत्रिकाओं में छपे है अब उन्ही कविताओं का संकलन कर इस पुस्तक का प्रकाशन किया है ताकि यह जनता तक पहुचे व व पाठक इनका आंनद लें। उन्हांेने कहा कि साहित्य में रूचि होने से कविताएं लिखने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि इस कविता संग्रह से जो भी आय होगी वह सामाजिक संस्था गूंज व राजपुर स्थित ओल्ड एज होम को दी जायेगी ताकि उससे जरूरतमंदों की सेवा की जा सके। इस मौके पर रूबीना अंजुम ने उनकी कविताआ का पाठ किया।

