मसूरी:- राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने नगर पालिका सभागार में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना व प्रदेश सरकार की सफाई कर्मचारियों के लिए बनायी गयी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विजय प्रताप सिंह के मसूरी आने पर नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पंण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना व उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया वहीं सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भ्रमण कार्यक्रम का उददेश्य यह होता है कि कर्मचारी हितों का पता चल सके जिसमें सफाई कर्मचारियों का पीएफ, ईएसआई, वर्दी, मेडिकल चैकअप, कर्मचारी किस हालात में कार्य कर रहे है उनपर चर्चा की जाती है उनकी समस्याओं को सुनते है जिसमें कुछ समस्याओं का हाथोहाथ निस्तारण करते है जो शासन स्तर की होती है जिन्हें शासन के माध्यस से निस्तारण करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जो सुविधाये मिलती है उसे परखा जाता है, लेकिन जहां कमी है उसे दूर करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूडी से पीएफ की बात की थी जहां समस्या रहती है। पीएफ कर्मचारी के वेतन से कटता है व एक हिस्सा सरकार जमा करती है अगर उसके पैसे का लाभ उन्हें नहीं मिलता तो यह गंभीर विषय है जिस पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होेंने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों के हितो पर कोताही न बरते व सरकारी योजनाओं का लाभ दें। वहीं जागरूकता की कमी से कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता इसके लिए जागरूकता शिविर लगाये जाने चाहिए। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, गुलशन कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र पाल, सहित बडी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

