मसूरी:- उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलनकारी संगठन के सयोंजक प्रदीप भण्डारी ने आज एस डी एम शैलेंद्र सिंह नेगी को ज्ञापन देकर शहीद स्थल पर नगर पालिका द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण को शीघ्र ध्वस्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में ठोस कार्यवाही न होने पर 12 दिसम्बर से शहीद स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मौजूद राज्य आंदोलनकारी एवं अधिवक्ता मनोज शैली ने भी नगर पालिका द्वारा शहीद स्थल से की जा रही छेड़खानी का विरोध किया और कहा कि इन शहीदों को सम्मान दिलवाने के लिए हम जिला कोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट तक लड़े हैं। इसलिए शहीद स्थल की गरिमा को नहीं गिरने देंगे। इसके लिए राज्य निर्माण आंदोलन की तरह यदि पुनः बड़ा आंदोलन करना पड़े तो वह भी करेंगे।
ज्ञापन में बताया गया है कि मसूरी नगर पालिका द्वारा सारे नियमों को ताक पर रखकर ज़बरन शहीद स्थल के स्वरूप को बिगाड़ जा रहा है। उसके चारों ओर अवैध निर्माण किया जा रहा है। नियम विरुद्ध दून व्यू को ढक दिया गया है। पौराणिक हवाघर को तोड़ दिया गया है,किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुचाने के लिए वहां रैस्टोरेन्ट बनाया जा रहा है। एमडीडीए द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद अवैध निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है। जो किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और 12 दिसम्बर से राज्य आंदोलनकारी एवं समाज सेवी नागरिकों को साथ लेकर बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा।



This post completely blew me away — absolutely phenomenal!
This was exactly what I needed to read today.